पुरानी मुद्रा अपनाना चाहते हैं आधे जर्मनवासी : सर्वेक्षण
दैनिक समाचार पत्र 'बिल्ड' द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक सर्वेक्षण में शामिल किए गए लोगों में से 49 प्रतिशत लोगों ने जर्मनी की पुरानी मुद्रा का समर्थन किया। जर्मनी में फिलहाल 11 देशों द्वारा वर्ष 2002 में शुरू की गई सामूहिक मुद्रा यूरो का उपयोग किया जा रहा है।
बिल्ड में सोमवार को प्रकाशित किए गए इस सर्वेक्षण के मुताबिक 51 प्रतिशत लोग यूरो के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और 71 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उन्हें यूरो के उपयोग से कोई लाभ नहीं हुआ है। वहीं 67 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उन्हें यूरो की स्थिरता को लेकर आशंकाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications