चीन में 6000 साल पुराना पत्थर तराशने का कार्यस्थल मिला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह खंडहर झेझियांग प्रांत के तोंगलू में स्थित है।
झेझियांग इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल रेलिक्स एण्ड आर्कोलॉजी के विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में पहली बार जेड पत्थर को तराशने के लिए उपयोग किए जाने वाले प्राचीन कार्यस्थल की खोज की गई है।
कार्यस्थल के खंडहरों के आसपास पत्थरों के भंडार और तराशने में उपयोग किये जाने वाले कई हथियार मिले हैं। खंडहरों में जेड पत्थर से अंगूठी के आकार में बने 20 आभूषण मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications