उच्च प्रौद्योगिकी समझौतों से जापानी शेयर बाजार में तेजी
टोक्यो, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी कम्पनियों के कई बड़े समझौते के चलते सोमवार को जापान के शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा। इससे पहले चीन में ब्याज दरें बढ़ने से जापानी शेयर बाजार में दबाव की स्थिति बनी थी।
जानकारों का कहना है कि शनिवार को ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि के चीन के फैसले से निवेशक हतप्रभ हुए थे।
वित्तीय समाचार सेवा ब्लूमबर्ग के मुताबिक विभिन्न कम्पनियों द्वारा सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले पैनल के क्षेत्र में कई समझौतों की घोषणा से शेयर बाजार में तेजी का रुख बना है।
प्रमुख सूचकांक निक्केई शुरुआती कारोबार में 61.07 अंक (0.59 प्रतिशत) बढ़कर 10,340.26 अंक पर पहुंच गया। टोपिक्स सूचकांक में 2.60 अंक (0.29 प्रतिशत) की तेजी के साथ 904.26 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications