मिले-जुले रुख के साथ खुले शेयर बाजार
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.06 अंक गिरकर 20,062.60 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 1.70 अंक बढ़कर 6,013.30 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में धातु, रियल्टी और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई वहीं एफएमसीजी, प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications