रूस ने यूरोपीय दूरसंचार उपग्रह प्रक्षेपित किया
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमोस के प्रवक्ता ने कहा, "प्रक्षेपण बैकोनूर से स्थानीय समय 21.50 बजे किया गया गया। नौ घंटे 12 मिनट बाद उपग्रह यान से अलग हो जाएगा।"
के-सेट उपग्रह का निर्माण यूटिलसेट ने किया है। इसका उपयोग यूरोप में दूरसंचार सेवा के लिए किया जाएगा। छह टन वजनी यह उपग्रह के-बैंड पर अपनी सेवाएं देगा।
इससे पहले पांच दिसम्बर को ग्लोनास एम उपग्रह का प्रक्षेपण असफल हो जाने के बाद प्रोटोन एम द्वारा किया जा रहा यह पहला प्रक्षेपण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications