कोहरे की चपेट में दिल्ली, यातायात प्रभावित
दिल्ली में विभिन्न इलाकों पीतमपुरा, अक्षरधाम, करोल बाग, राजघाट और अन्य इलाकों में दृश्यता कम होने की वजह से वाहनों की लम्बी कतार लग गई। कोहरे से सबसे अधिक प्रभावित सुबह-सुबह कार्यालय जाने वाले लोग हुए।
दिल्ली के रानी बाग, एम्स, सफदरजंग, आईटीओ और अन्य इलाकों में भी कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली के अलावा नोएडा में भी दृश्यता केवल 50 मीटर तक रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications