अफगानिस्तान में तुर्की के 4 इंजीनियर अगवा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पाकिस्तान की सीमा से सटे पक्तिया प्रांत के पाटन जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार इंजीनियरों और उनके ड्राइवर को अगवा कर लिया।
प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता रोहुल्लाह सेमोन ने कहा, "पुलिस के साथ काम कर रहे तुर्की के चार इंजीनियरों को अगवा कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।"
सेमोन ने बताया कि अभी तक किसी भी गुट ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में लगे अंतर्राष्ट्रीय कामगारों को निशाना बनाए जाने की घटना बढ़ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications