बुद्धदेव को भेजा पत्र उजागर होने पर चिदम्बरम की निंदा (लीड-1)

कोलकाता, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को यह स्पष्ट करना चाहिए कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के नाम भेजा गया उनका पत्र मीडिया के हाथ कैसे लगा, जबकि मुख्यमंत्री को यह पत्र तीन दिन बाद मिला है।

माकपा ने एक बयान जारी कर कहा, "यह केंद्रीय गृह मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के बीच संवाद का अजीब तरीका है। मुख्यमंत्री तक पत्र पहुंचने से पहले ही मीडिया को सारी बात बता दी गई।"

चिदम्बरम ने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार को मिलीं शिकायतों से संकेत मिलता है कि माकपा के सशस्त्र कार्यकताओं को नक्सल हमलों से रक्षा के लिए 'ग्राम सुरक्षा समूह' के रूप में गुप्त तरीके से तैनात किया गया।

उन्होंने कहा था, "पुख्ता सबूत हैं कि इनके अधिकांश शिविर माकपा कार्यालयों में हैं और ये स्थानीय कार्यकर्ता हैं। यह गहरी चिंता का विषय है कि इन कार्यकर्ताओं को अग्नेयास्त्र मुहैया कराए गए हैं।"

माकपा के बयान में आरोप लगाया गया है कि इस पत्र का उद्देश्य है राज्य में प्रमुख विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के हित साधना।

माकपा ने कहा है कि मीडिया को इस संदर्भ में 24 दिसम्बर को बताया गया था।

बयान में कहा गया है, "पत्र के लिखी गई बातें 24 दिसम्बर को बताए जाने के बाद यह रिपोर्ट मीडिया में 25 दिसम्बर को आई।"

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार को पत्र सोमवार को पूर्वाह्न् 11 बजे मिला।

बयान के अनुसार, "इससे यह पता चलता है कि पत्र का उद्देश्य प्रमुख विपक्षी दल और केंद्र सरकार में साझेदार तृणमूल कांग्रेस के राजनीति हित साधना है। केंद्रीय गृह मंत्री को इस विभेदकारी कार्य पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।"

चिदम्बरम ने भी कहा है कि "राज्य में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को हथियार दिया जाना गंभीर चिंता का विषय है। किया गया हिंसक प्रदर्शन एक चेतावनी है जो जनतांत्रिक प्रणाली में पूरी तरह अस्वीकार्य है।"

मंत्री ने यह भी कहा कि ये कार्यकर्ता "कानून एवं व्यवस्था कायम रखने की जवाबदेही लगातार अपने ऊपर लेते रहे हैं। मुझे ताज्जुब हो रहा है कि ऐसे में सुरक्षा बलों की क्या भूमिका रह जाएगी, खासतौर से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की, जिन्हें राज्य सरकार के आग्रह पर तैनात किया गया था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+