पहली भारतीय समुद्री विमान सेवा शुरू
आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह देश की पहली समुद्री विमान सेवा होगी और इस सेवा का मकसद अभी अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों में यातायात संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देना होगा।
इस सेवा के लिए अंडमान और निकोबार प्रशासन और पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड (पीएचएचएल) ने लाभ तथा हानि में आधी-आधी हिस्सेदारी के एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
इस सेवा के लिए सेसना 208ए विमान का उपयोग किया गया है। विमान में आठ यात्रियों और दो पायलटों के बैठने की जगह होगी। यह सेवा अभी राजधानी पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक द्वीप के लिए होगी। बाद में सेवा का विस्तार अन्य द्वीपों तक भी किया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि लक्षद्वीप, गोवा, उड़ीसा, आदि जगहों पर भी ऐसी सेवाएं शुरू की जाएंगी।
बयान में कहा गया है कि सरकार ने इस क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications