प्रधानमंत्री के चिकित्सक पांडा घायल (लीड-1)
पांडा छुट्टियों पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जा रहे थे। वह एक कार में यात्रा कर रहे थे, तभी यहां से 150 किलोमीटर दूर नागांव जिले में सामुगिरी के नजदीक उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सर्मा ने आईएएनएस को बताया कि पांडा बात कर रहे थे लेकिन उनके सिर में चोट आई थी। दोपहर दो बजे हुई इस घटना के बाद कार चालक व असम पुलिस अधिकारियों ने पांडा को अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना में पांडा के बेटे के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है लेकिन उनकी बेटी सुरक्षित है। पांडा की पत्नी एक दूसरी कार में यात्रा कर रही थीं।
पांडा के मित्र व अमेरिका में रहकर कार्य कर रहे कार्डियक सर्जन नाबा गोस्वामी ने आईएएनएस को बताया, "पांडा के सिर में चोट आई है और हमें लगता है कि वह ठीक हैं, डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।"गोस्वामी इन दिनों असम में हैं।
गोस्वामी ने कहा, "पांडा बात कर रहे हैं और पूरी तरह से होश में हैं जबकि उनके बेटे के कंधे में हल्का सा फ्रैक्चर हो सकता है।"
पांडा मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के आमंत्रण पर असम पहुंचे हैं। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त है।
पांडा मुम्बई के 'एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट' के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पिछले साल चिकित्सकों के एक दल के साथ दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रधानमंत्री के दिल की शल्य चिकित्सा की थी।
उन्हें इस साल पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications