यूनियन बैंक ने ऋण दरें बढ़ाईं
बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी गई सूचना में कहा कि दूसरे बैंकों की दरों और धन की लागत को देखते हुए आधार ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई है।
बैंक ने पिछले सप्ताह विभिन्न सावधिक जमा योजना पर भी दरों में 0.75 से एक फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
बैंक ने बीपीएलआर (बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट) में भी आधी फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 13.25 फीसदी कर दिया।
इस माह कुछ अन्य बैंकों जैसे पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी जमा और ऋण दरों में वृद्धि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications