पाकिस्तानी नौसेना ने किया मिसाइल परीक्षण
पाकिस्तान के अंतर-सेवा जनसम्पर्क (आईएसपीआर) विभाग के अनुसार सोमवार को मिसाइल क्षमता का सफल परीक्षण किया गया।
मिसाइल की बनावट या तीव्रता का कोई ब्योरा दिए बिना आईएसपीआर ने कहा, "सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइलों ने हवा में सफलतापूर्वक लक्ष्य-भेदन किया।"
इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल नोमन बशीर भी मौजूद थे। आईएसपीआर के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "मिसाइलों के सफल परीक्षण से पाकिस्तानी नौसेना की रक्षा क्षमता बढ़ेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications