उत्तर भारत में कोहरा, रेल और विमान सेवाएं प्रभावित (लीड-1)

राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही।

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई)पर कोहरे के कारण यहां 16 घरेलू और सात अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के मार्गो में बदलाव करना पड़ा जबकि 26 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। यहां रविवार शाम घने कोहरे की वजह से अधिकारियों को 'लो विजिबिलिटी प्रोसिजर'(एलवीपी) लागू करना पड़ा था।

अधिकारी के अनुसार भारी कोहरा होने और खराब दृश्यता के बावजूद विमान सेवाओं के संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए 257 उड़ाने संचालित हुईं।

इससे पहले रविवार को 38 उड़ाने रद्द की गईं तथा 42 उड़ानों के मार्गो में बदलाव किए गए। इसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाएं शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुम्बई, अजमेर, कोटा सहित पश्चिम की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियां केवल कोहरे की वजह से देरी से नहीं चल रहीं हैं बल्कि गुर्जरों के प्रदर्शनों के कारण भी सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार के मुकाबले सोमवार को कोहरे की स्थिति बेहतर रही। दिल्ली में करीब 15 घरेलू उड़ानों को रद्द करना पड़ा है जबकि 12 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा। दो दर्जन से अधिक रेलगाड़ियों के संचालन पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के इस समय के लिए औसत से कम है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान भी कड़ी सर्दी और कोहरे की चपेट में है। राज्य के चुरु में सबसे कम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में हालांकि न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का देश के पश्चिमोत्तर इलाके में असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने जारी बयान में बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और राजस्थान में अगले 24 घंटे तक कोहरे का प्रभाव बना रहेगा और उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को धूप खिली, पर ठंडक बरकरार रही। यहां विमानों की आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन दिल्ली में सुबह घना कोहरा होने की वजह से विमानों की रवानगी में विलम्ब हुआ।

शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया,"राज्यभर में सोमवार को धूप खिली। मंगलवार को भी मौसम की ऐसी ही स्थिति रहेगी।"

उन्होंने बताया कि राज्य में ऊंचाई वाले इलाके लाहौल एवं स्पीति जिले का मुख्यालय केलांग सबसे सर्द रहा और यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर जिले के कालपा में तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे रहा जबकि कुल्लू जिले के भूंतर में यह शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं शिमला में तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में 29 दिसम्बर के बाद बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

सिंह ने बताया, "शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, चम्बा, कांगड़ा और मंडी जिले में 29 से 31 दिसम्बर के दौरान बर्फ गिर सकती है।"

उधर बिहार में कड़कड़ाती सर्दी के साथ सोमवार को छाए घने कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कोहरे के कारण यातायात पर सबसे बुरा असर पड़ा है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान से 0़ 1 डिग्री ज्यादा था।

केंद्र के मुताबिक सोमवार की सुबह पटना में आद्र्रता 80 प्रतिशत रही जिस कारण देर सुबह तक कोहरा छाया हुआ था।

इधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को बताया कि धीरे-धीरे नमी का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है जिस कारण अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+