अलीपुर चिड़ियाघर में 3 नए तेंदुए
अलीपुर चिड़ियाघर के निदेशक राजू दास ने सोमवार को बताया, "जलपाईगुड़ी के खैयरबाड़ी के पशु बचाव केंद्र से यहां तीन तेंदुए लाए गए हैं। उनकी उम्र दो से ढाई साल के बीच है।"
तीन तेंदुओं में से दो (राहुल व जिमी) नर तेंदुए व एक मादा (मिष्टी) तेंदुआ है।
उन्हें कुछ समय पहले पकड़ा गया था लेकिन वे जंगलों में नहीं लौटे क्योंकि उनकी उम्र बहुत कम थी।
दास ने बताया कि चिड़ियाघर में तेंदुओं की कम होती संख्या को देखते हुए ये तीन नए तेंदुए लाए गए हैं। इससे पहले यहां सिर्फ तीन ही तेंदुए थे और ये तीनों बूढ़े हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications