शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 45 अंक गिरा (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.06 अंक की गिरावट के साथ 20,062.60 अंक पर खुला। सेंसेक्स में अधिकतम 20190.13 अंक और न्यूनतम 20,010.33 अंक के बीच 189.80 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 11 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जिसमें सिप्ला में एक फीसदी से अधिक, टाटा पावर, बजाज ऑटो, विप्रो और भेल में आधी फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले 19 शेयरों में रिलायंस कम्युनिकेशन में तीन फीसदी से अधिक, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में तीन फीसदी, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र में दो फीसदी से अधिक, भारती एयरटेल में डेढ़ फीसदी से अधिक और टाटा स्टील में एक फीसद से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 1.70 अंक की वृद्धि के साथ 6013.30 अंक पर खुला। निफ्टी में अधिकतम 6045.75 अंक और न्यूनतम 5991.10 अंक के बीच 54.65 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में वृद्धि का रुख देखा गया। मिडकैप 13.17 अंक की गिरावट के साथ 7614.03 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 19.78 अंक की तेजी के साथ 9,374.21 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में तीन सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। स्वास्थ्य सेवा में आधी फीसदी से अधिक और सूचना प्रौद्योगिकी तथा उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु में आधी फीसदी से कम की तेजी दर्ज की गई। धातु में एक फीसदी से अधिक, रियल्टी और सार्वजनिक कम्पनियों में आधी फीसदी से अधिक, तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु और बिजली में आधी फीसदी से कम की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1461 शेयरों में तेजी और 1399 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 157 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications