उत्तर कोरिया के उकसावे पर सख्त कार्रवाई करेंगे : बाक (लीड-2)
बाक ने रेडियो पर वर्ष 2010 के अपने अंतिम भाषण में उत्तर कोरिया को 'धरती पर सबसे ज्यादा युद्धप्रेमी' देश बताते हुए कहा कि उनका देश उत्तर कोरिया के सामने मजबूती से खड़ा रहेगा।
बीते 23 नवम्बर को योनप्यांग द्वीप पर उत्तर कोरिया द्वारा की गई गोलाबारी के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। इस गोलाबारी में दक्षिण कोरिया के चार नागरिकों की मौत हो गई थी। गोलाबारी के जवाब में द्वीप के समीप दक्षिण कोरिया ने युद्धाभ्यास शुरू किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रपति बाक ने कहा, "युद्ध का डर कभी युद्ध को रोकने में सक्षम नहीं रहा है।"
राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया देश के नागरिकों में फूट डालने की कोशिश कर सकता है।
उन्होंने कहा, "हमें इस बात की जरूरत है कि हम सख्त सैन्य कदम उठाने से पहले राष्ट्रीय एकता बनाए रखें।"
बाक और उनकी सरकार पर विपक्षियों ने 23 नवम्बर को हुए उत्तर कोरिया के हमले पर प्रतिक्रिया देने में ढील बरतने का आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications