प्रधानमंत्री के चिकित्सक पांडा दुर्घटना में घायल
पांडा छुट्टियों पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जा रहे थे। वह एक कार में यात्रा कर रहे थे, तभी यहां से 150 किलोमीटर दूर नागांव जिले में सामुगिरी के नजदीक उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सर्मा ने आईएएनएस को बताया कि पांडा बात कर रहे थे लेकिन उनके सिर में चोट आई थी। दोपहर दो बजे हुई इस घटना के बाद कार चालक व असम पुलिस अधिकारियों ने पांडा को अस्पताल पहुंचाया।
पांडा को पहले नागांव के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बाद में गुवाहाटी भेजा गया।
पांडा मुम्बई के 'एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट' के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पिछले साल चिकित्सकों के एक दल के साथ दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रधानमंत्री के दिल की शल्य चिकित्सा की थी।
उन्हें इस साल पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications