देश में अब 70 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार अक्टूबर माह में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में 2.76 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले माह तक यह आंकड़ा 68.771 करोड़ था।
इस वृद्धि के साथ ही भारत में मोबाइल और लैंडलाइन फोन सेवा का कुल आंकड़ा बढ़कर 74.212 करोड़ तक पहुंच गया और देश का नया टेलीफोन घनत्व 62.51 फीसदी हो गया।
अक्टूबर माह में मोबाइल सेवा धारकों में हुई वृद्धि में सबसे अधिक 30 लाख उपभोक्ता भारती एयरटेल को मिले और उनके उपभोक्ताओं की कुल संख्या 14.6 करोड़ हो गई।
वोडाफोन ने 24.9 लाख नए उपभोक्ता बनाकर कुल आंकड़ा 11.8 करोड़ तक पहुंचाया। नई दूरसंचार कम्पनी यूनीनॉर ने 24.8 लाख नए उपभोक्ता जोड़ कर अपने उपभोक्ताओं की कुल संख्या 1.374 करोड़ तक पहुंचाई।
अक्टूबर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या में 2.24 फीसदी की वृद्धि हुई। सितम्बर माह में इनकी कुल संख्या 1.029 करोड़ से बढ़कर अक्टूबर माह में 1.052 करोड़ हो गई।
ट्राई के बयान के मुताबिक इस माह तार वाली लैंडलाइन फोन सेवा में फिर गिरावट हुई और यह पिछले माह के 3.557 करोड़ से घटकर अक्टूबर में 3.543 करोड़ हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications