आतंकी साजिश रचने के 9 आरोपियों की न्यायालय में पेशी
स्थानीय समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक छापेमारी के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने कार्डिफ, लंदन, स्टोक ऑन ट्रेंड और बर्मिघम से 12 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें से तीन लोगों को बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच बांग्लादेशी मूल के हैं।
वेस्ट मिडलैंड पुलिस के मुताबिक नौ संदिग्धों पर आतंकी कार्रवाई की तैयारी करने, कार्रवाई के दौरान उपयोग की जाने वाली सामग्री का परीक्षण करने के आरोप हैं। इन नौ संदिग्धों को लंदन के वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इन आरोपियों के नाम गुरुकांत देसाई, उमर शरीफ लतीफ, अब्दुल मलिक मियाह, मोहम्मद मोक्सदुर रहमान चौधरी, शाह मोहम्मद लुत्फार रहमान, नजाम हुसैन, उस्मान खान, मोहिबुर रहमान और अब्दुल बोसहर मोहम्मद शाहजहां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications