रेगन की आत्मकथा पढ़ रहे हैं ओबामा
समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने सोशल नेटवर्किं ग की वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा है कि छुट्टियों के दौरान ओबामा रेगन की आत्मकथा पढ़ रहे हैं।
रेगन की आत्मकथा 'प्रेसिडेंट रेगन : द रोल ऑफ ए लाइफटाइम' वर्ष 2000 में प्रकाशित हुई थी।
ओबामा छुट्टी के दौरान कैलुआ में स्थित आवास में अपनी पत्नी मिशेल और दोनों बेटियों मालिया और साशा के साथ ठहरे हुए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवार ने कुछ दोस्तों और अपने परिजनों के साथ क्रिसमस मनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications