रूस के पूर्व तेल सम्राट हेरा फेरी के मामले में दोषी
चोरी के एक मामले में पहले ही सात साल जेल की सजा काट आए खोदोरकोव्स्की और लेबेदेव पर यह नया आरोप है कि उन्होंने खोदोरकोव्स्की की पुरानी तेल कम्पनी 'युकोस' से 218 टन तेल की हेरा फेरी कर उससे 9.75 करोड़ डॉलर की हुई काली कमाई को सफेद किया है।
खोदोरकोव्स्की और लेबेदेव ने कहा है कि उनपर लगाया गया आरोप राजनीति से प्रेरित है।
मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने सुनवाई के सीधे प्रसारण पर रोक लगा दी थी और करीब 100 पत्रकारों को अदालत में प्रवेश नहीं करने दिया था।
सिर्फ कुछ रूसी और विदेशी चैनल के कैमरामैन और करीब 30 समाचार पत्रों के संवाददाताओं को ही अदालत में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी।
खोदोरकोव्स्की और लेबेदेव के वकील का कहना है कि उनपर कुछ और आरोप लगाए जा सकते हैं।
पिछले दिन 16 दिसम्बर को प्रधानमंत्री ब्लादिमिर पुतिन से इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा था कि 'मुझे लगता है कि चोर को जेल में होना चाहिए।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications