वंध्यीकरण के दौरान महिलाओं की मौत, जांच के आदेश
पूर्णिया के जिलाधिकारी एऩ श्रवण कुमार ने सोमवार को बताया कि इस मामले में अनुमंडलाधिकारी स्तर के अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं और जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि डगरी गांव में रविवार को आयोजित परिवार नियोजन शिविर में वंध्यीकरण ऑपरेशन के दौरान भटसारा मुसहरी टोला की गुंजन देवी और सोमना देवी की मौत हो गई थी।
इसके बाद मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिविर में जमकर हंगामा मचाया था। इसके बाद मौके पर आए पदाधिकारियों ने मृतक महिलाओं के परिजनों को कबीर अंत्येष्टी योजना के तहत 10-10 हजार रुपये का मुआवजा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications