पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 6 आतंकी ढेर
इस्लामाबाद, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में सोमवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में छह आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी चालकरहित विमान ने सुबह करीब नौ बजे शैर ताला में एक मकान पर मिसाइले दागीं।
इस साल करीब 116 ड्रोन हमले हुए हैं जिनमें 600 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications