नक्सलियों ने माकपा समर्थकों के मकानों को आग लगाई
झारग्राम जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि दो नक्सलियों ने पुलिस संत्रास विरोधी जन साधारण कमेटी (पीसीएपीए) के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर बाचुरखोइरी और नुबासाई गांवों में धावा बोलकर तीन माकपा समर्थकों के मकानों को आग लगा दी।
त्रिपाठी ने बताया, "नक्सलियों के डर से दोनों जगह के लोग गांव छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं।"
उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन दल को आग बुझाने के लिए भेजा गया। थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। मकानों को आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications