आग में झुलसकर 3 बच्चियों की मौत
पुलिस के मुताबिक हादसा जिले के सरायअकिल थाना-क्षेत्र के चित्तापुर गांव में हुआ। प्रेम प्रसाद नाम के व्यक्ति के मकान में सोमवार सुबह अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर से आग लग गई। घर में किसी बड़े व्यक्ति के न होने से तीनों बच्चियों प्रीती (7), टुन्नू (4) और वर्षा (2) की आग में झुलसने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय प्रेम और उनकी पत्नी घर से बाहर थे।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारम्भिक जांच के मुताबिक घर में एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था और इसी दौरान किसी बच्ची ने माचिस की तीली जला दी, जिससे कमरे में आग लग गई।
उन्होंने बताया कि आग जल्दी ही पूरे कमरे में फैल गई। अग्निशमनकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले गांव के लोगों ने आग बुझाकर बच्चियों को बचाने के प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications