तस्करी के आरोप में 2 महिलाएं गिरफ्तार
जिले के बढ़नी कस्बे के बस अड्डे पर उन दोनों को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। दोनों बलरामपुर जिले की निवासी हैं। उनकी उम्र 40 साल के आसपास है।
गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महिला तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे नेपाल से चरस लाकर उत्तर प्रदेश में अपने किसी ग्राहक को उसकी आपूर्ति करने जा रही थीं।
कुमार ने कहा कि दोनों नेपाल स्थित मादक पदार्थो के कारोबार में लिप्त एक गिरोह की सक्रिय सदस्य हैं और नशीले पदार्थो की आपूर्ति के काम में लिप्त थीं।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पिछले दो-तीन साल ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के अलावा बिहार व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इलाकों में मौजूद अपने ग्राहकों को हेरोइन और चरस की आपूर्ति करती थीं।
कुमार ने कहा कि दोनों से उनके गिरोह के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications