चीन में घने कोहरे में 100 वाहन टकराए, 7 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अग्निशमनकर्मियों के हवाले से खबर दी है कि यह घटना चीन के दक्षिण-पश्चिम गुइझाव प्रांत की जुनई काउंटी में सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक के एक पेट्रोल स्टेशन से टकरा गया। इसकी वजह से करीब 100 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।
हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक न अस्पताल में दम तोड़ा।
कोहरे की वजह से सुबह 10 बजे तक भी एक्सप्रेसवे पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी। हादसे की वजह से करीब 20 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications