औरंगाबाद के स्कूल से बारूदी सुरंग मिली
पुलिस के अनुसार बिशुनपुर गांव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली का तार देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
औरंगाबाद (मुख्यालय) के पुलिस उपाधीक्षक अख्तर हुसैन ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर दी है। जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया है।
उल्ल्ेाखनीय है जिले में पिछले महीने पुलिस द्वारा बरामद किए गए एक सिलेंडर बम के विस्फोट हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications