निकारागुआ में खिलौनों से कोकीन बरामद
न्यायिक सहायता निदेशक ग्लैंडा जवाला और राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता विल्मा रेस ने एक संयुक्त बयान में कहा कि कथित रूप से कोस्टारिका से आई यह कोकीन दक्षिणी निकारागुआ की पेनास ब्लैंकास सीमा पर बरामद की गई है।
इन नशीले पदार्थो को टाफियों के 50 और खिलौंनों के 250 पैकेटों में छुपाकर ग्वांतेमाला की नम्बर प्लेट वाली एक कार और निकारागुआ के एक ट्रक में ले जाया जा रहा था।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस द्वारा सामान की जांच किए जाने पर दोनों वाहनों के ड्राइवर भाग निकले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications