दुर्लभ चीते की तस्वीर लेने में कामयाबी मिली

अफ्रीका के नाइजर के टरमिट रेगिस्तान में रात्रि कैमरों की मदद से सहारा चीतों की कुछ तस्वीरें ली गई हैं। वहां इस तरह के 10 से भी कम चीतों के अस्तित्व का अनुमान है। उनके बारे में सिर्फ यही जानकारी है कि उनमें अत्यधिक उच्च तापमान की स्थिति में पानी के स्रोत के बिना ही जीवित रहने की क्षमता है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक 'सहारन कंजर्वेशन फंड' (एससीएफ) में कार्यरत वैज्ञानिकों ने पिछले सप्ताह सहारा चीते की एक तस्वीर जारी की। ये तस्वीरें इस साल जुलाई और अगस्त के बीच ली गई थीं।

एससीएफ परियोजना के सीईओ जॉन न्यूबी कहते हैं कि तस्वीरें प्राप्त होने पर उन्हें आश्चर्य से ज्यादा खुशी हुई थी क्योंकि उन्होंने कई अवसरों पर ऐसे कुछ चिन्ह देखे थे जो उनके अस्तित्व की पुष्टि करते थे।

वैज्ञानिक पिछले 10 साल से यहां कार्यरत हैं, इस बीच इन्होंने केवल तीन बार सहारा चीते की झलक देखी लेकिन अब से पहले कभी भी उनकी तस्वीरें नहीं ली जा सकीं।

सहारा चीते दिन के समय बाहर नहीं निकलते। वैज्ञानिकों का मानना है कि वे धूप में बाहर न निकलकर अपनी ऊर्जा संरक्षित करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+