नाइजीरिया में सिलसिलेवार विस्फोट, 23 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'जोस युनिवर्सिटी टीचिंग हास्पिटल' (जूथ) के मुख्य चिकित्सा निदेशक ईशाया पैम के हवाले से बताया कि विस्फोट में घायल अन्य 32 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
इसके पहले प्लेटयू राज्य की राजधानी जोस से एक सूत्र ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि उसने शनिवार सुबह जूथ अस्पताल में 20 शवों को लाते हुए देखा।
देश के मध्य भाग स्थित राज्य की राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार रात एक घंटे के भीतर कम से कम नौ विस्फोट हुए। इन विस्फोटों के बाद राज्य में अशांति फैल गई।
राज्य गवर्नर के प्रवक्ता जेम्स मैनोक ने हालात को अकल्पनीय बताते हुए कहा, "मैं अब स्पष्ट कर सकता हूं कि तीन स्थानों पर बम विस्फोट हुए। विस्फोटों से अत्यधिक क्षति हुई है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता।"
राज्य सूचना आयुक्त ग्रेग येंनलांग ने कहा कि ये हमले प्लेटयू में धमकियों और हमलों की अफवाहों को पुष्ट किया है।
उल्लेखनीय है कि इस साल ईसाइयों और मुसलमानों के बीच हुई हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications