इग्नू का शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू
इस कार्यक्रम का शैक्षणिक ऑनलाइन सलाहकार प्रशिक्षण (एक्ट-ऑनलाइन) नाम दिया गया है।
इग्नू ने रविवार को जारी एक बयान में बताया, "दूरस्थ शिक्षा के जरिए प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह कार्यक्रम है।"
बयान में कहा गया है, "सामान्य तौर पर मुक्त विश्वविद्यालयों और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में इस तरह के अकादमिक प्रशिक्षण के लिए बाहरी शिक्षकों को बुलाना पड़ता है। लिहाजा सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए ऐसे एक पेशेवर कार्यक्रम की जरूरत महसूस की जा रही थी।"
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि आधुनिक तकनीक और कंप्यूटर की मदद से सलाहकार सामान्य और विकलांग छात्रों को कुशलता विकास में सहयोग कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications