प्याज की कीमतें कम हुईं : प्रणब
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुखर्जी ने कहा कि कीमतों को कम करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मांग और आपूर्ति में अंतर होने के चलते मौसमी फलों और सब्जियों की कीमतें बढ़ीं।
उन्होंने कहा, "प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी गई है और इस पर आयात शुल्क समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा अच्छे किस्म का प्याज बाजार में पहुंच रहा है, जिसकी वजह से प्याज की कीमत में कमी आई है।"
मुखर्जी ने कहा, "सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और कीमतें शीघ्र ही नियंत्रण में होंगी।"
वित्त मंत्री ने कहा, "कुछ फल, सब्जियां और दूध की मांग मौसम के अनुरूप बदलती हैं। कभी इन उत्पादों को लेकर बाजार में मांग और आपूर्ति के बीच अंतर पैदा हो जाता है, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications