नौका दुर्घटना में 13 की मौत (लीड-1)
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दुर्घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई। निजी नौका सुबह 7.30 बजे लगभग 30 लोगों को लेकर चली थी। नौका पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे।"
दुर्घटना के शिकार हुए लोगों में अधिकांश खाड़ी देशों के मूल निवासी और प्रवासी भारतीय थे।
अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सात महिलाएं, चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। पांच लोगों को बचा लिया गया तथा अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक 50 से अधिक लोग निकटवर्ती द्वीप पर जाने के लिए दो नौकाओं पर सवार थे। एक नौका पर महिलाएं एवं बच्चे तथा दूसरी पर पुरुष सवार थे।
अधिकारियों के अनुसार जिस नौका पर महिलाएं एवं बच्चे सवार थे, वह पलट गई। नौका दो स्थानीय लोगों की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications