बिहार में 7 नक्सली गिरफ्तार
मगध क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जितेंद्र कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शनिवार रात से पुलिस अधीक्षक (नगर) दलजीत सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर शुरू की गई छापेमारी में भाकपा (माओवादी) के सात नेताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में भूषण शर्मा, सुरेश यादव उर्फ चंदन जी, जयनंदन पासवान, जितेंद्र सिंह, अर्जुन पासवान तथा युगल यादव शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें एक स्वयंभू जोनल कमांडर, एक रीजनल कमांडर तथा तीन स्वयंभू एरिया कमांडर हैं।
कुमार के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक एके-47 राइफल, पुलिस से पूर्व में लूटी गई दो कार्बाइन, दो पिस्तौल, 249 गोलियां तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा लोगों से जबरन वसूले गए 59,000 रुपये भी जब्त किए गए।
उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों के खिलाफ बिहार और झारखण्ड में 45 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications