कांग्रेस मांगे माफी : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने लालकृष्ण आडवाणी पर यह निराधार आरोप लगाया है कि वह राडिया के न्यास की आधारशिला रखने के लिए आयोजित किए गए समारोह में गए थे और इसके लिए भूमि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने आवंटित की थी।"
उन्होंने कहा, "वह भूमि हालांकि पेजावर स्वामी न्यास की है और पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार ने दी थी। इसलिए हम चाहते हैं कि कांग्रेस अपने बयान के लिए माफी मांगे।"
इस पर समय न गंवाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा राडिया से सम्बंधों की बात से पीछा नहीं छुड़ा सकती।
तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, "जो आरोप लगाया गया है, बात बिल्कुल वैसी ही है और भाजपा राडिया से सम्बंधों की बात से पीछा नहीं छुड़ा सकती।"
उन्होंने सवाल किया, "नीरा राडिया और भाजपा या राजग सरकार के बीच सम्बंधों की ये बातें किसी सार्वजनिक स्थान पर 10 वर्ष बाद उठाने की नौबत क्यों आई?"
सिंघवी ने शुक्रवार को राडिया और भाजपा नेता अनंत कुमार के बीच कथित सम्बंधों पर पार्टी की 'चुप्पी' पर सवाल उठाया था तथा आरोप लगाया था कि राजग सरकार ने राडिया के न्यास को भूमि आवंटित की थी और आडवाणी ने शिलान्यास समारोह में भाग लिया था।
सिंघवी ने पूछा था, "राडिया के न्यास को 2002 में वसंत कुंज में भूमि क्यों आवंटित की गई? किसके इशारे पर और किस योग्यता के आधार पर? क्या आडवाणी राडिया की कार्यकुशलता से प्रभावित थे, इसलिए वह उसके न्यास की आधारशिला रखने के लिए गए? क्या आडवाणी फिर वाक्पटुता से स्विस बैंक के बारे में बोलेंगे और जुरिच बैंक खाते के संदर्भ में कुछ करेंगे?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications