बुद्धदेव से कत्र्तव्य पालन की उम्मीद : प्रणब

प्रणब ने अपना यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा राज्य में गंभीर राजनीतिक हिंसा पर रोक लगाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को भेजे गए पत्र के कुछ दिनों बाद दिया है।

इस पर राज्य सरकार ने कहा कि उसे इस बारे में कोई पत्र नहीं मिला है।

वित्त मंत्री ने चिदम्बरम द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे प्राप्त करने के बाद सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

बर्दवान जिले के बर्नपुर में एक समारोह के बाद वित्त मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "चिदम्बरम का पत्र मिलने के बाद उन्हें जवाब देना चाहिए।"

ज्ञात हो कि इस सप्ताह की शुरुआत में चिदम्बरम ने मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को भेजे गए पत्र में लिखा था, "यह गंभीर चिंता का विषय है कि राज्य में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को हथियार दिया गया है। राज्य में हिंसा एक खतरनाक तस्वीर प्रस्तुत करती है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।"

गृह मंत्री ने कहा, "यदि ये कार्यकर्ता राज्य में स्वयं कानून और व्यवस्था कायम करने के लिए आगे आते हैं, तो मुझे सुरक्षा बलों की भूमिका पर आश्चर्य होता है। खासकर केंद्रीय सुरक्षा बलों के बारे में जिन्हें राज्य सरकार के अनुरोध पर वहां तैनात किया गया है।"

मुखर्जी ने कहा, "गृह मंत्री ने पत्र भेज कर अपना काम कर दिया है। अब हम उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार अपने कत्र्तव्य का पालन करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+