मून ने की पाकिस्तान में आत्मघाती हमले की निंदा
समाचार एजेंसी डीपीए ने रविवार रात मून की ओर से जारी बयान के हवाले से यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है, "निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा की गई इस घिनौनी हरकत की मैं स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं और पाकिस्तान के लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के तनावग्रस्त कबायली इलाके स्थित संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य वितरण केंद्र पर शनिवार को एक संदिग्ध महिला हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications