हरियाणा में औद्योगिक सुरक्षा प्रकोष्ठ स्थापित होंगे
चंडीगढ़, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। कारखानों में सुरक्षा मानक सुनिश्चित कराने के लिए हरियाणा सरकार पानीपत और गुड़गांव में दो बड़े प्रकोष्ठ स्थापित करेगी। यह जानकारी श्रम विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां दी।
प्रवक्ता ने कहा, "दुर्घटना खतरा नियंत्रण प्रकोष्ठ का मकसद श्रमिकों का कल्याण व सुरक्षा सुनिश्चित कराना है और इसके लिए 1.63 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। इन प्रकोष्ठों का मुख्य कार्य कारखानों में होने वाली दुर्घटनाओं पर जनता से जानकारी हासिल करना होगा।"
प्रवक्ता ने कहा कि गुड़गांव व फरीदाबाद में दो औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएंगी। इसके लिए सरकार पहले ही 85 लाख रुपये मंजूर कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications