दिल्ली में सर्दी से 1 की मौत
पुलिस के अनुसार पश्चिमी दिल्ली में रविवार सुबह एक मेट्रो स्टेशन के खम्भे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। एक अधिकारी ने बताया, "ऐसा लग रहा है के कड़ी सर्दी की वजह से 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्ट रिपोर्ट आनी बाकी है।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से भारी सर्दी पड़ रही है और मौसम के इस समय के लिए तापमान औसत से नीचे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications