तृणमूल के साथ कोई तनाव नहीं : प्रणब
बर्दवान जिले के बर्नपुर में संवादाताओं से बातचीत में मुखर्जी ने कहा, "हमारे गठबंधन में कोई तनाव नहीं है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच गठबंधन बरकरार है।"
उन्होंने कहा, "पिछले लोकसभा चुनाव में हम साथ-साथ लड़े थे और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हम साथ-साथ लड़ेंगे।"
ज्ञात हो कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पिछले दिनों राज्य की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सरकार पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह यदि ऐसा साबित नहीं कर सकेंगी तो केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगी।
लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था जबकि इस साल हुए नगर निकाय के चुनाव में दोनों दलों के बीच सीटों का समझौता नहीं हो सका था और दोनों अलग-अलग मैदान में उतरे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications