2जी स्पेक्ट्रम : रिपोर्ट पर पीएसी करेगी सीएजी से चर्चा

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली 22 सदस्यीय लोक लेखा समिति सोमवार सुबह 11 बजे से संसद भवन परिसर में सीएजी रिपोर्ट पर राय से चर्चा करेगी।

सीएजी की 96 पृष्ठों की रिपोर्ट संसद में 16 नवम्बर को पेश की गई थी। इसके मुताबिक 2008 में 122 लाइसेंसों के आवंटन और 35 2जी स्पेक्ट्रम लाइसेंसों के आवंटन से सरकार को 1,76,645 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था।

सीएजी की रिपोर्ट में स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा पर आरोप लगने के कारण उन्हें पिछले महीने इस्तीफा देने के लिए बाध्य होना पड़ा था। राजा ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह को दरकिनार करते हुए सस्ते दरों पर लाइसेंस बेच दिए थे।

गत दिनों सम्पन्न हुए कांग्रेस महाधिवेशन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि यदि जरुरत पड़ी तो वह खुद पीएसी के समक्ष उपस्थित होने को तैयार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+