छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जवान शहीद
नक्सलियों ने यह हमला राजधानी रायपुर से लगभग 480 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा के कोटा इलाके में किया।
पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने आईएएनएस को बताया, "सीआरपीएफ का दस्ता जब तलाशी अभियान पर था, तभी जंगल से गोलीबारी की गई। इसी दौरान एक जवान के गले में गोली जा लगी।"
उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने जब जवाबी हमला किया तब नक्सलियों ने गोलीबारी बंद कर दी। उसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन एक भी नक्सली नहीं मिला। समझा जा रहा है कि गोलीबारी सिर्फ एक नक्सली ने की।
उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा 1980 से ही नक्सलियों का गढ़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications