सुनामी की छठी बरसी पर श्रीलंका में धार्मिक आयोजन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पूरे देश में सुबह 9.25 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। इसी समय सुनामी की लहरें पहली बार पूर्वी तट से टकराई थीं।
श्रीलंका के अधिकांश तटीय इलाके सुनामी की चपेट में आ गए थे, जिसके कारण 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए थे और 100,000 से अधिक मकान नष्ट हो गए थे।
सरकार की ओर से उत्तरी शहर जाफना में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया, जबकि दक्षिणी और पूर्वी तटीय इलाकों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एक रेलगाड़ी ने प्रतीकस्वरूप दक्षिणी तटीय लाइन से लगे उस स्थान की यात्रा की, जहां वह सुनामी की चपेट में आ गई थी। 26 दिसम्बर, 2004 को घटी इस घटना में लगभग 1,700 यात्री मारे गए थे।
दुर्घटना के बाद केवल रेलगाड़ी का इंजन और उसके 12 डिब्बों में से दो डिब्बे बरामद हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications