मून ने की पाकिस्तान में आतंकवादी हमले की निंदा
संयुक्त राष्ट्र, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पाकिस्तान में शनिवार को बाजौर क्षेत्र के खार कस्बे में हुए भीषण आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में 45 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मून के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासचिव पाकिस्तान के बाजौर क्षेत्र के खार कस्बे में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के वितरण केंद्र के बाहर हुए आतंकवादी हमले में 45 लोगों के मारे जाने की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए।"
बयान में कहा गया है, "मून निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर किए गए इस आतंकवादी हमले की स्पष्ट और कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।" मून ने इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों और पाकिस्तानी लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
अनुमान के मुताबिक हमले के समय लगभग 1,100 से 1,500 लोग वितरण केंद्र के बाहर एकत्र थे और खाद्य सामग्री के लिए टोकन पाने का इंतजार कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications