चीन में 4 को सजा-ए-मौत
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार क्वोंगचो इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने एक आपराधिक गिरोह चलाने के लिए वू झिजियान को मौत की सजा सुनाई है।
अदालत ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी मौत की सजा सुनाई है। वू को हथियार, विस्फोटकों की खरीद-फरोख्त, अपहरण और लोगों को गैर कानूनी तरीके से कैद रखने के मामले में भी दोषी ठहराया गया है।
गिरोह के चार अन्य सदस्यों को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई है जबकि 11 लोगों को 20 साल से कम की कैद की सजा दी गई है।
अदालत में बताया गया कि वू ने वर्ष 2007 में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मादक पदार्थ बनाने और उसे बेचने का काम शुरू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications