'सहयोगियों के साथ अमेरिकी ड्रग एजेंसी के सम्बंध उजागर'
वाशिंगटन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के सहयोगी देशों के साथ अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) का एक असामान्य रिश्ता उजागर हुआ है। यह जानकारी अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने शनिवार देर शाम विकिलीक्स द्वारा लीक किए गए दस्तावेजों के आधार पर दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'न्यूयार्क टाइम्स' ने कहा है कि ये दस्तावेज, मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ लड़ाई में लम्बे समय से जगजाहिर तनावों के विवरण उपलब्ध कराते हैं। दस्तावेजों में वेनेजुएला में तथा किसी दूसरे देश में विध्वंस के एकमुश्त प्रयासों के लिए मेक्सिको के अधिकारियों की ओर से की गईं मदद की अपीलों पर अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी के सहयोग के ब्योरे शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मेक्सिको में सैन्य अधिकारियों से कहा गया है कि वे अमेरिकी एजेंसी के साथ अधिक घनिष्ठता के साथ काम करें, क्योंकि वे अपने देश में पुलिस पर भरोसा नहीं करते। जबकि वेनेजुएला में अधिकारियों ने अमेरिकी ईमेल खातों को हैक करने और डीईए के संचालन में घुसपैठ करने की कोशिश की है।
एजेंसी को पराग्वे, पनामा और अन्य दूसरे देशों में स्थानीय मामलों में हस्तक्षेप करने और अधिकारियों के राजनीतिक शत्रुओं को नाकाम करने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करने के लिए भी कई सारे अनुरोध प्राप्त हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications