ओबामा ने की पाकिस्तान में आत्मघाती हमले की निंदा
परिवार के साथ क्रिसमस मनाने हवाई पहुंचे ओबामा ने एक बयान जारी कर कहा, "विश्व खाद्य कार्यक्रम वितरण केंद्र के बाहर निर्दोष लोगों की हत्या पाकिस्तान के लोगों के साथ-साथ मानवता को अपमानित करने का प्रयास है।"
ओबामा ने कहा, "अमेरिका इस कठिन समय में पाकिस्तान के लोगों के साथ है और पाकिस्तान में शांति और सुरक्षा बरकरार करने में हम अपना समर्थन देते रहेंगे।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में शनिवार को संयुक्त राष्ट्र के खाद्यान्न वितरण केंद्र से भोजन सामग्री ले रहे लोगों के समूह के बीच एक संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया। इस हमले में कम से कम 42 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications