अगले वर्ष सुलभ हो सकता है मस्तिष्क ज्वर का टीका
लंदन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेनिंजाइटिस-बी (मस्तिष्क ज्वर) जैसी घातक बीमारी का टीका अगले वर्ष तक सुलभ हो सकता है। फिलहाल इस बीमारी से बचाव का कोई उपाय नहीं है।
विशेषज्ञों ने अनुमान व्यक्त किया है कि इस टीके से, इस बीमारी के कारण बच्चों की मौत के खतरे आश्चर्यजनक रूप से कम हो जाएंगे। इस बीमारी के कारण प्रति वर्ष कई बच्चों की मौत हो जाती है और सैकड़ों बच्चे जीवन भर के लिए अपाहिज हो जाते हैं।
बेक्सेरो पहला ऐसा टीका है, जो 800 घातक रोग फैलाने वाली मेंनिंगोकोकल- बी से बचाव करता है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार 7,500 बच्चों, किशोरों और वयस्कों पर इस टीके का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के परिणामों से यह बात सामने आई है कि वे इन बीमारियों में से 77 प्रतिशत के खिलाफ एंटीबाडीज उत्पादित करते हैं।
मेनिंगोकोकल-बी ब्रिटेन में बैक्टीरियल मेनिंजाइटिस का अति आम रूप है और यह बहुत ही घातक है। कुछ मामलों में यह पीड़ितों को चंद घंटे में ही मार डालता है।
'मेनिंजाइटिस यूके चैरिटी' के मुख्य कार्यकारी स्टीव डेमैन ने कहा, "1960 के दशक में सामने आए पोलियो के टीके के बाद यह एक अति महत्वपूर्ण टीका साबित हो सकता है।"
ज्ञात हो कि डेमैन के बेटे स्पेंसर की इस बीमारी के कारण 1982 में मौत हो गई थी।
इंडो-एशिय न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications