पाकिस्तान आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 46 हुई

इस्लामाबाद, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र में शनिवार को खाद्यान्न वितरण केंद्र से भोजन सामग्री ले रहे लोगों के समूह के बीच एक संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बाजौर कबायली जिले के मुख्य शहर खार में हुए इस विस्फोट में करीब 100 लोग घायल हुए थे। इस क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों का अल कायदा आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

खार के प्रमुख अस्पताल के आपातकालीन विभाग के चिकित्साधिकारी अफीफ खान ने बताया कि रविवार को दो और घायलों ने दम तोड़ दिया।

"हमले में मारे गए लोगों की संख्या अब 46 हो चुकी है, जबकि 97 घायल अब तक अस्पताल में भर्ती हैं। मामूली रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।"

चार गांवों और खार में मृतकों के अंतिम संस्कार के सैकड़ों लोग जमा हुए। मरने वालों में सात अर्धसैनिक बलों के जवान थे,जबकि अन्य सरकार समर्थक स्थानीय मिलिशिया लश्कर से सम्बद्ध थे। लश्कर का गठन तालिबान से मुकाबले के लिए किया गया है।

इस बीच विश्व स्वास्थ्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के प्रवक्ता अमजद जमाल ने कहा है कि पूरे पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में खाद्य वितरण जारी रहेगा।

तालिबानी आतंकवादियों के प्रवक्ता ने शनिवार शाम को इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि सलारजाइ कबीले को सरकार का समर्थन करने की सजा दी गई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस हमले की निंदा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+